ग्राम चांदपुर और मड़िया में निकाली गई हरियाली यात्रा, महिलाओं को दिए गए 11 पौधे।

 ग्राम चांदपुर और मड़िया में निकाली गई हरियाली यात्रा, महिलाओं को दिए गए 11 पौधे।

रहली, सागर जिला

            मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में ग्राम चांदपुर और मड़िया में हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत "नव अंकुर सखी" योजना के तहत महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया और वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया।

          कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, जिसमें ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रत्येक नव अंकुर सखी को 11 पौधे प्रदान किए गए तथा उन पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इसके साथ ही अन्य ग्रामीणों को भी वृक्षारोपण हेतु बीज वितरित किए गए।

            ग्राम करना और नवलपुर की भजन मंडलियों द्वारा हरियाली से संबंधित भजनों और लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई। इन गीतों के माध्यम से उपस्थित जनसमुदाय को “एक पेड़ मां के नाम” लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया।

              कार्यक्रम में सरपंच गोपाल अहिरवार, ग्राम सचिव मुन्ना बैरागी, ब्लॉक समन्वयक अंजली पाठक, नवांकुर प्रतिनिधि विष्णु चौबे, प्रॉस्पर्टेन समिति नवलपुर के विनोद पाठक, शिक्षण चक्र जैन, मेंटर आशीष उपाध्याय एवं सृष्टि चौबे, समिति सचिव नीलेश सेन एवं विकास चौरसिया सहित अनेक समाजसेवी, नवांकुर सखी, छात्र-छात्राएं और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

                हरियाली यात्रा का उद्देश्य न केवल वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को प्रकृति संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनाना भी है। कार्यक्रम की सफलता ग्रामीण सहभागिता और जागरूकता का प्रत्यक्ष प्रमाण बनी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने