शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रहली में लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर विविध प्रतियोगिताएं हुई आयोजित।
रहली। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रहली में लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. रूचि राठौर ने की तथा आयोजन का संचालन डॉ. माधुरी सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. माधुरी सिंह ने लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके त्याग, तप और परोपकार की भावना को विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके पश्चात पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष डॉ. मनोज जैन ने उनके प्रशासनिक कौशल एवं राजनैतिक-सामाजिक योगदान पर विस्तृत व्याख्यान दिया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
भाषण प्रतियोगिता
प्रथम स्थान: सोनू आंठ्या
द्वितीय स्थान: श्राद्धा नामदेव
निबंध प्रतियोगिता
प्रथम स्थान: श्राद्धा नामदेव
द्वितीय स्थान: सोनू आंठ्या
तृतीय स्थान: श्राद्धा कुर्मी
प्रश्न मंच प्रतियोगिता
प्रथम स्थान: रीतेश पटेल
द्वितीय स्थान: मनीष यादव
तृतीय स्थान: निकिता घोसी
चित्रकला प्रतियोगिता
प्रथम स्थान: श्राद्धा नामदेव
द्वितीय स्थान: सोनू आंठ्या
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. राजू सेन, आत्माराम दुबे, डॉ. मैत्री मोहन बैन, डॉ. अनूप शर्मा, राजमणि सोनी, मेघा श्रीवास्तव, पूजा गुप्ता एवं शुभ्रा अवस्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शीतल मिश्रा ने किया एवं आभार सत्यम दुबे द्वारा व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी सदस्यों में शीतल मिश्रा एवं सत्यम दुबे शामिल रहे।