रहली के कृषक स्टेडियम में होने जा रहा भव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन।

कृषक स्टेडियम रहली में बुंदेली के अनोखे अंदाज में होने जा रही, श्रीमद् भागवत कथा।

रहली - 13 फरवरी से 19 तक बुंदेलखंडी के अनोखे अंदाज से पहचाने जाने वाले श्री श्री 108 पंडित विपिन बिहारी दास जी महाराज की पावन श्रीमद्भागवत कथा रहली के कृषक स्टेडियम में होने जा रही है। नगर वासियों को बड़े ही हर्ष उल्लास और धर्मलाभ अर्जित करने का अवसर प्राप्त हुआ है।यह पहला अवसर है जब रहली में इतनी भव्य और दिव्य श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का अयोजन हो रहा है।

      कथा में मुख्य यजमान के रूप में जया देवराज सोनी होंगे।कथा स्थल पर तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। भगवत कथा के आयोजन और सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के संबंध में बैठक भी की गई जिसमे सभी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई, एवं कथा अयोजन स्थल का सभी बंधुओं ने जायजा लिया।

        13 फरबरी को दोपहर 12 बजे से भव्य कलश यात्रा होटल रामराजा पैलेस से कृषक स्टेडियम तक नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकलेगी,जिसमे सभी धर्मप्रेमी बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में कलश यात्रा में सम्मिलित होकर पूज्य संत श्री विपिन बिहारी जी महाराज की अगवानी करने के लिए सादर आमंत्रित किया गया हैं।

         कथा 13 फरवरी से 19 फरवरी तक प्रतिदिन 2 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन होगा। जिसमे सभी श्रद्धालु जन माताएं बहिनें सपरिवार सादर आमंत्रित हैं एवं कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

20 फरवरी को कन्या पूजन एवं कन्या भोजन होकर समापन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने