नन्द के आनंद भए जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंजा कृषक स्टेडियम।
![]() |
कथा श्रवण को उमड़े श्रद्धालु |
मन की कीमत तो बस मनमोहन जानते हे– विपिन बिहारी
रहली- कृषक स्टेडियम में चल रही श्रीमद भागवत कथा के पंचम दिवस भव्य रूप से श्री कृष्ण जन्मोत्सव और नंदोत्सव मनाया गया।आयोजित कार्यक्रम में पंडाल को सजाया गया।श्री कृष्ण के जन्म उत्सव पर भक्तों द्वारा संगीतमय सोहरे बधाई,नृत्य किया गया।नंदोत्सव पर पूरा स्टेडियम श्रोताओं से खचाखच भर गया,और स्टेडियम के बाहर भी बैठकर लोग कथा सुनते रहे।
श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा प्रसंग सुनाते हुए बताया कि, योगमाया ने यशोदा के यहां और कृष्ण ने देवकी के गर्भ से जन्म लिया।उन्होंने कहा कि लोग अपने घर में लड़का तो चाहते हे पर लड़की पैदा नहीं करना चाहते,लोग भ्रूण हत्या करवा देते हे। भ्रूण हत्या का पाप तो लगेगा ही उस डाक्टर की औलाद भी ब्लड केंसर से मारेगी। एक बात और याद रखना नो दुर्गा में जब कन्या भोजन करवाओ तो याद रखना सब कन्याओं को एकसाथ पूजन कर भोजन करना।9 साल तक की बेटी साक्षात् जगदंबा का स्वरूप होती है।लोग क्या करते हे ऊंची जाती की कन्याओं को भीतर बैठकर और छोटी जाती की कन्याओं को बाहर बैठाकर भोजन करवाने से पतन शुरू हो जाते है।बेटी को लेकर कभी जात पात का भेदभाव नहीं करना।बेटी कहीं भी,किसी भी जाति,धर्म,कुल में जन्म ले वह पूजा के योग्य हे। भगवान का भादों के महीने में हो क्यों जन्म लिया इसका जवाब देते हुए बताया कि संस्कृत में भद्र का मतलब आनंद होता है,और भादों से पहले आता हे श्रवण, कहने का तात्पर्य जब जीवन में जब पहले कथा का श्रवण किया जाता हे तो फिर जीवन में आनंद और परमानंद आ ही जाता हे।
कथा में प्रमुख रूप से आज गौ पालन एवं गौ संरक्षण पर विशेष बात बतलाई,महाराज जी ने बताया कि नन्द बाबा ने पूर्व जन्म में शिवजी को प्रसन्न कर एक गाय सेवा के लिए मांगी थी तो शिवजी ने आशीर्वाद देते हुए कहा था कि इस जन्म में एक गाय की सेवा से अगले जन्म में नो लाख गाय होंगी,और नो लाख गायों की सेवा का यह फल होगा कि परमात्मा पुत्र बनकर आयेंगे। कथा विश्राम पर आरती संपन्न हुई।
इस अवसर पर मुख्य यजमान नपा अध्यक्ष देवराज सोनी, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, शिल्पी अभिषेक भार्गव,देवरी विधायक ब्रजबिहारी पटेरिया,देवरी जनपद अध्यक्ष विनीत पटेरिया, भाजपा नेता राजेंद्र जारोलिया, सीएमओ बालकिशन पटेल, इंजीनियर शिवराम साहू, हाकम सिंह ठाकुर, अजय साहू विक्रम ठाकुर,विक्की भारद्वाज,विकास तिवारी,भरत जैन,सहित हजारों की संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।