महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने वाले "मैं हूं अभिमन्यु"अभियान की रहली थाना अंतर्गत दिखी झलक

 *मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत रहली में महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने और महिलाओं पर हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने पुलिस ने कराए आयोजन*


रहली - देशभर में महिलाओं और बच्चियों पर लगातार हो रहे अपराधों को रोकने और लोगों में उनकी सुरक्षा के प्रति एक उदारता का भाव पैदा करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश में पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा एक अनोखे अभियान की शुरूआत की गई है।

"मैं हूं अभिमन्यु"इस नाम से एक अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है जिसके तहत सागर जिले में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल,एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में रहली अनुभाग के SDOP प्रकाश मिश्रा का मार्गदर्शन लेते हुए थाना रहली में थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए सुबह सवेरे बच्चों बस स्टैंड पर को एकत्रित किया गया। उनको महिला सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई।


इसी के साथ ही पुलिस स्टाफ में उप निरीक्षक अशोक उपाध्याय,उप निरीक्षक आशीष कुमरे, उप निरीक्षक माधव सिंह ,उप निरीक्षक प्रतिमा मिश्रा, आरक्षक खिलान यादव सतीश तिवारी एवं स्टाफ के अन्य आरक्षकों के द्वारा रहली बस स्टैंड से लेकर बाईपास तक बच्चों की एक मैराथन दौड़ भी संपन्न कराई गई। बच्चों ने भी इसमें रुचि दिखाते हुए बड़ा चढ़कर हिस्सा लया।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने