कृषि उपज मंडी में पसरी अव्यवस्थाओं से परेशान व्यापारी हुए लामबंद

*मंडी में नहीं पर्याप्त व्यवस्थाएं,ग़ल्ला व्यापारी हड़ताल पर नहीं हुई डाक, सूचना के आभाव में भटकते रहें किसान*

मण्डी प्रांगण में व्यापारी संघ हड़ताल पर 

रहली- कृषि उपज मंडी में सोमवार को डाक नहीं हुई किसान अपना माल लेकर तो पहुंचे लेकिन मंडी पहुंचने के बाद उन्हें जानकारी मिली के आज व्यापारी हड़ताल पर है जिस कारण से डाक नहीं हो पायेगी, ग्रामीण क्षेत्रो से आए किसान सुबह से दोपहर तक इंतजार करते रहें और वापिस घर लौटना पड़ा, किसान राजकुमार सिंह राजपूत ने बताया की रहली मंडी डाक के लिए आए थे यहाँ आकर पता की व्यापारियों की हड़ताल है, पहले मालूम होता तो इतनी मेहनत करके नहीं आते, अनावश्यक ही परेशान होना पड़ा।

प्रांगण में खुले में पड़ा अनाज

      हाल ही में सोयाबीन और मक्का खरीदी का सीजन आने वाली है और मंडी प्रांगण में पर्याप्त व्यवस्था ना होने के कारण ग़ल्ला व्यापारियों द्वारा हड़ताल की घोषणा की है, व्यापारियों ने अपना मांग पत्र मंडी सचिव को सौपा है साथ है आज भार साधक अधिकारी एस डी एम को मांग पत्र सौपने की बात कही है।ग़ल्ला व्यापारी संघ अध्यक्ष मुन्ना चार्टेरिया ने बताया की हम सभी लायसेंस धारी व्यापारी है जो मंडी शुल्क अदा करते है लेकिन मंडी में बहुत से अव्यवस्थाएं है जिस कारण से हमारा व्यापार प्रभावित होता है, पिछले दिनों हमारे साथी व्यापारी स्वतंत्रत जैन के साथ हम्मल द्वारा मारपीट की गई जो की गलत है।

                           ललित जैन व्यापारी 

हमारी प्रमुख मांगो में आगामी मक्का सीजन के लिए खुली डाक हो इसके लिए पर्याप्त फड़ बनवाये जाये, असामाजिक तत्वों का प्रवेश वर्जित किया जाये,सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मचारी की सूचना बोर्ड पर लिखित की जाये,जिससे चोरी या अन्य प्रकार का नुकसान होने पर जबाबदारी तय की जा सकें।पूरे परिसर में अच्छी क्वाल्टी के सीसी टीव्ही कैमरे लगाए जाये,मंडी में तैनात हम्मलो की जानकरी उपलब्ध कराई जाये,आवारा पशुओ की उचित व्यवस्था की जाये, सुलभ शौचालय बनवाया जाये,हमारी ये मांगे ज़ब तक पूरी नहीं होंगी अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी।

इनका कहना है – व्यापारियों द्वारा हड़ताल कर मांग पत्र सौपा गया है जिसे उच्चाधिकारियो को भेज दिया गया है, बहुत सी मांगे ऐसी है जो आगामी सीजन तक पूर्ण नहीं हो सकती, वाकी मांगो पर विचार किया जा रहा है, जो भी निर्देश प्राप्त होंगे कार्यवाही की जाएगी। 

               विनय चौबे सचिव कृषि उपज मंडी रहली

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने