सागर में महिला ने किया सुसाइड:घर के कमरे में लगाया फंदा, बच्चों के साथ आंगन में सो रहा था पति

 सागर में महिला ने किया सुसाइड:घर के कमरे में लगाया फंदा, बच्चों के साथ आंगन में सो रहा था पति





संवाददाता राजुल तिवारी 

                                     सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम नरवानी में फंदा लगाकर महिला ने सुसाइड कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार फरियादी नाथूराम अहिरवार ने शिकायत करते हुए बताया कि उसकी बहू संगीता पति विनोद अहिरवार उम्र 35 साल निवासी नरवानी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है।


घटना के समय बहू संगीता घर के अंदर कमरे में अकेली सो रही थी। वहीं पति विनोद आंगन में बच्चों के साथ सो रहा था। सुबह परिवार के लोग जागे और कमरे में पहुंचे तो संगीता फंदे पर झूल रही थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। वहीं मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। पुलिस महिला के आत्महत्या करने के कारणों की जांच कर रही है। परिवार वालों के बयान लेगी। जिसके बाद कारण स्पष्ट हो सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने