मौसम का हाल:शाम को 2.4 मिमी राहत की बारिश, दिन का पारा 1 डिग्री लुढ़का

मौसम का हाल:शाम को 2.4 मिमी राहत की बारिश, दिन का पारा 1 डिग्री लुढ़का





Rnews24  : दो दिन से लगातार मौसम में बदलाव आ रहा है। तेज हवा और बादलों की आवाजाही से पिछले दो दिन में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है। गुरुवार की शाम को अचानक बारिश होने से तापमान 1 डिग्री लुढ़क गया। करीब 15 मिनट में 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा रहली, बंडा और देवरी में भी बारिश तथा ओलावृष्टि होने की सूचना है।

मौसम का हाल:शाम को 2.4 मिमी राहत की बारिश, दिन का पारा 1 डिग्री लुढ़का।

मौसम विज्ञानी विवेक छलोत्रे के अनुसार साइक्लोन सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन मध्यप्रदेश की ओर होने से मौसम में बदलाव आया है। 12 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि धूप निकलेगी लेकिन बीच-बीच में बादल छाएंगे और बिजली चमकेगी। कुछ िहस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। शुक्रवार से 12 मई तक धूल भरी आंधी और तेज रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य है। जबकि न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1 डिग्री कम है। इससे एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज किया गया था। इस लिहाज से बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री की गिरावट तथा न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री का इजाफा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने