शासकीय महाविद्यालय रहली में मनाया गया संविधान हत्या दिवस, निकाली गई नारी सम्मान रैली

 शासकीय महाविद्यालय रहली में मनाया गया संविधान हत्या दिवस, निकाली गई नारी सम्मान रैली।

रहली,  — मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय रहली में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर एक विचार-सत्र और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान हत्या दिवस पर केंद्रित एक लघु वीडियो के प्रदर्शन से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं सहित एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

       कार्यक्रम प्रभारी डॉ. स्वप्ना सराफ ने छात्रों को इस दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से अवगत कराया। सुषमा चौरसिया और सत्यम दुबे ने छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। प्राचार्य डॉ. रुचि राठौर ने संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और उन्हें दैनिक जीवन में उतारने का संदेश दिया।

       इसी क्रम में 11 MP एनसीसी बटालियन सागर के निर्देशन में महाविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा नारी शक्ति सम्मान विषय पर एक जागरूकता रैली निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुई। रैली का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति समाज में चेतना जागृत करना था।

        रैली के पश्चात नारी सशक्तिकरण पर आधारित एक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. राठौर ने की। वक्ता के रूप में सुषमा चौरसिया, डॉ. स्वप्ना सराफ, नेहा जैन, डॉ. अनूप कुमार शर्मा और सत्यम दुबे ने विचार व्यक्त किए।

         अंत में एनसीसी सीटीओ डॉ. नारायण अहिरवार ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एनसीसी सहायक सोमपाल कुर्मी, रश्मिता ठाकुर सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने