रहली में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव सहित बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

रहली में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव सहित बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल।

रहली (सागर)। भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के शौर्य के सम्मान में पूरे देश में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को मध्य प्रदेश के सागर जिले की रहली विधानसभा में भी एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

         इस तिरंगा यात्रा में रहली के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष देवराज सोनी, CM राइज सांदीपनि विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र, NCC कैडेट्स, और नगर के सैकड़ों आम नागरिक शामिल हुए। यात्रा रहली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर पालिका परिषद परिसर स्थित राजीव मंच तक पहुंची, जहां राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत एक जनसभा का आयोजन किया गया।

          जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल भार्गव ने कहा, “देश इस समय एक विशेष दौर से गुजर रहा है, जहां हर नागरिक, प्रत्येक समुदाय और सभी राजनीतिक दलों को एकजुटता दिखानी होगी। सेना का मनोबल बढ़ाना और उनके पराक्रम को सम्मान देना हर देशवासी का कर्तव्य है।”

           नगर पालिका अध्यक्ष देवराज सोनी ने कहा, “भारतीय सेना ने जिस वीरता का परिचय दिया है, वह अद्वितीय है। करनाल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसी बेटियों का योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।”

इस कार्यक्रम में पूर्व जनपद अध्यक्ष भरत सेमरा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र जारोलिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष संजय दुबे, पार्षद पवन नायक, नपा उपाध्यक्ष ठलू माते, अमित नायक, सुरेश राठौर, अमित राठौर, दीपक पटेल, प्रियेश पटेरिया, सुरेश पटेल, भगवान दास अहिरवार, लोकेश पुराणी, नरेंद्र मनकेले, प्रीतम बंसल समेत बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

इस तिरंगा यात्रा ने न केवल देशभक्ति की भावना को प्रबल किया, बल्कि भारत की एकता और अखंडता को दर्शाने वाला एक मजबूत संदेश दिया।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने