अनुविभागीय अधिकारी एवम शिक्षा विभाग की टीम ने किया प्राइवेट स्कूलों का सघन निरीक्षण
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है।
Rnews24 सागर : निरीक्षण में स्कूलों की मान्यता,फीस में वृद्धि गणवेश एवम पाठ्य पुस्तकों के प्रकाशक,संचालित पाठ्यक्रम ,पुस्तकों की संख्या उनका मूल्य,किसी निश्चित दुकान से गणवेश और पाठ्य पुस्तकों के विक्रय की जानकारी,विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए वाहनों की सुविधा,उनकी फिटनेस एवम शुल्क की जानकारी, शुल्क वृद्धि पर किसी शिकायत हो तो उसकी जानकारी,दाखिल खारिज पंजी,यदि शुल्क वृद्धि की गई है तो स्कूल प्रबंधन समिति में डाले गए प्रस्ताव सहित अनुमोदन बैठक की जानकारी,यदि पाठ्य पुस्तकें बदली गई हैं तो क्या स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी से अनुमति ली है या नहीं इसकी जानकारी,शिक्षण कक्ष, लैब, खेल मैदान सहित 26 बिंदुओं पर जानकारी ली जा रही है।
दिनांक 12/06/2024 को प्रतिष्ठा एकेडमी रहली का निरीक्षण अनुविभागीय अधिकारी गोविंद दुबे,विकास खंड शिक्षा अधिकारी आई एन तिवारी, सी एम राइज स्कूल प्राचार्य व्ही के पचौरी,जनशिक्षक यतेंद्र समाधिया द्वारा किया गया।
13/06/2024 को कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल रहली, क्राइस्ट कॉन्वेंट स्कूल पटना बुजुर्ग एवम गुरुकुल सेंट्रल हायर सेकेण्डरी स्कूल रहली का निरीक्षण अनुविभागीय अधिकारी गोविंद दुबे,उपसंचालक श्रीमती अनिता अहिरवार, विकास खंड शिक्षा अधिकारी आई एन तिवारी, बीआरसी आर डी अहिरवार,शिक्षक गोविंद सिंह ठाकुर,श्यामाचरण कुर्मी, शैलेन्द्र जैन,दिनेश नामदेव,अरविंद तिवारी,राजेंद्र सिंह घोसी द्वारा किया गया।
दिनांक 14/06/2024 को ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल छल्ला का निरीक्षण तहसीलदार गढ़ाकोटा ऋषि गौतम, विकास खंड शिक्षा अधिकारी रहली आई एन तिवारी,शिक्षक श्यामाचरण कुर्मी,शैलेंद्र जैन द्वारा किया गया।
अगले एक सप्ताह में शेष सभी प्राईवेट स्कूलों का सघन निरीक्षण किया जाएगा एवम आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे।